Saturday 23 February 2013

निरंकारी मिशन ने मनाया गुरू-पूजा दिवस


मंडी। सदगुरू बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन पर निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को गुरू पूजा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानिय ब्रांच के संयोजक प्रो. डी पी पठानिया ने की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होने कहा कि हर युग में अवतारी महापुरूषों ने धरती पर मानव रूप में जन्म लेकर मानव को मानवता के गुण अपनाने का संदेश दिया है। वर्तमान में सदगुरू बाबा हरदेव सिंह जी ने मानव रूप में आकर सत्य ज्ञान ज्योति को जन जन तक पहुंचा कर संपूर्ण मानव जगत को एक करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होने कहा कि सदगुरू मानव मन को वैर, ईष्र्या, नफरत, हिंसा के प्रदुषण से ब्रहज्ञान के द्वारा मुक्ति दिला रहे है। संयोजक ने मिशन के चैरिटेबल फाऊंडेशन विभाग विभाग के चलाए जा रहे समाज सेवा के कार्यक्रमों में बढ चढ कर भाग लेने का आहवान किया। मिशन के एपीआरओ कुममी राम ने बताया कि इस अवसर पर सतसंग परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। जबकि निरंकारी सेवादल के स्वयं सेवकों ने पी टी परेड, गुरू वंदना व निस्वार्थ सेवा की भावना का प्रदर्शन किया। वहीं पर बाल संगत के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में बुधी सिंह जोशी, सिधु राम और प्रेस क्लब मंडी के महासचिव समीर कश्यप ने सदगुरू बाबा हरदेव सिंह द्वारा करवाए जा रहे मानव सेवा के कार्यों और गुरू पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। समागम स्थल पर लंगर व्यवस्था का भी आयोजन किया गया।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...