Saturday 9 March 2013

महिला दिवस पर जिला अदालत में कार्यक्रम आयोजित


मंडी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला न्यायलय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बार रूम में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायधीश वीरेन्द्र सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ऐसा देखा गया है कि महिला के शोषण के पीछे एक महिला भी होती है। ऐसे में हमें अपने मानसिकता का बदलाव करना चाहिए। मुखय न्यायिक दंडाधिकारी मदन कुमार ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण शिक्षा से हो सकता है। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर दो राजेश चौहान ने भी महिलाओं में शिक्षा की जागरूकता पर बल दिया। न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर तीन उपासना शर्मा ने इतिहास में दर्ज महिलाओं के योगदान की चर्चा की। जबकि न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर चार गीतिका कपिला ने भी महिला को जागरूक हो कर अन्याय से लडने का आहवान किया। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव लोकेन्द्र कुटलैहडिया ने बताया कि इस अवसर पर अधिवक्ता अलकनंदा हांडा, प्रिया कपूर और लोकेश कपूर ने भी महिलाओं की मौजूदा स्थिती और भविष्य को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में जिला न्यायलय, उपायुक्त कार्यालय और पुलिस महिला कर्मियों सहित जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...