Saturday 4 August 2012

लाल सिंह देशबंधु ने किया बल्ह क्षेत्र में जुडी पंचायतों में जन संपर्क


मंडी। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता लाल सिंह देशबंधु ने भाजपा की नितियों और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पंचायतों में जन संपर्क शुरू कर दिया है। अपने जनसंपर्क के दौरान उन्होने गजनोहा, सरध्वार, कोठी गहरी और चौकी चंद्राहण में लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर उन्होने कहा कि हाल ही में बल्ह विधानसभा क्षेत्र में शामिल हुई सरध्वार, कोठीगहरी और चौकी चंद्राहण पंचायतें जो पहले सदर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा थी, यह पंचायतें क्षेत्र से कांग्रेसी विधायक होने की सजा भुगत रही हैं। देशबंधु ने बताया कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहलकदमी से इन पंचायतों में अनेकों योजनाएं शुरू हुई हैं। लेकिन बल्ह और सदर के कांग्रेसी विधायकों ने इस क्षेत्र के साथ भेदभाव ही किया है। इस अवसर पर लाल सिंह देशबंधु ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चप्पा- चप्पा भाजपा तथा सदस्यता अभियान करने का आहवान किया। उन्होने बताया कि चप्पा-चप्पा अभियान के तहत भाजपा प्रदेश के हर घर में सम्पर्क करेगी और प्रत्येक घर में भाजपा का झंडा और स्टीकर लगाया जाएगा और सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होने कहा कि बल्ह में गत: साढे चार सालों में भारी विकास हुआ है। जिनमें पानी की विभिन्न योजनाएं, सिंचाई परियोजनाएं, स्कूलों के दर्जे बढाने, रिवालसर में सरकारी डिग्री कालेज, वामतट सिंचाई परियोजना और मैडिकल कालेज क्षेत्र के विकास कार्यों में मील के पत्थर हैं। उन्होने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चप्पा-चप्पा भाजपा कार्यक्रम में अपनी भागेदारी निभाएगा।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...