Sunday 18 March 2012

एस पी मंडी ने किया ग्रीन लैंड सॉकर क्लब की स्मारिका का विमोचन


मंडी। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने रविवार को ग्रीन लैंड सॉकर क्लब मंडी की स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक को सम्मानित करते हुए क्लब का पैटर्न इन चीफ बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए संयोजकों के उत्साह की जरूरत होती है। उन्होने कहा कि फुटबाल के अधिकतम टुर्नामेंट करवाने के प्रयास किए जाने चाहिए। खेल से व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक हो जाती है। नशे पर काबू पाने के लिए खेल गतिविधियां कारगर साबित हो सकती हैं। इसके अलावा खेल में नियम होते हैं जिससे व्यक्ति में नियमों के प्रति भी आदर पैदा होता है जो समाज के लिए सहायक होता है। ग्रीन लैंड क्लब के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि क्लब का एक मात्र उदेश्य मंडी के फुटबाल की गरिमामय परंपरा को पुन: जीवित करना है। उन्होने कहा कि मंडी में फुटबाल के खेल का एक शानदार इतिहास रहा है। मंडी से निकले फुटबाल के खिलाडियों ने देश भर में अपना सिक्का मनवाया है। क्लब के अध्यक्ष ने जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर को शाल भेंट कर क्लब की ओर से सम्मानित किया। ग्रीनलैंड क्लब के महासचिव जगदीश कुमार ने बताया कि स्मारिका विमोचन के इस समारोह का संचालन क्लब के प्रवक्ता विजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष लीला विलास, पदाधिकारी नरेन्द्र सैणी, हितेन्द्र वर्मा, वीरेन्द्र सैन, पंकज शर्मा, कश्मीर सिंह, पंकज वालिया सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।  

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...