Saturday 7 May 2011

कौल सिंह ठाकुर ने सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में अफीम की खेती की पैरवी की

कौल सिंह ठाकुर ने सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में अफीम की खेती की पैरवी की

नाहन: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने पार्टी की सरकार बनते ही मौजूदा सरकार के जनविरोधी फैसलों की जांच करवाने के बाद उचित कार्रवाई करने की बात कही है। आज शाम नाहन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार से लोगों का मोह भंग हो चुका है। लिहाजा भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मौजूदा सरकार के समक्ष भ्रष्टाचार के कई मामले उजाकर किए लेकिन सरकार ने इन मामलों पर आंखे मूंद रखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विकास के मसलों पर सरकार का साथ देने में कोई आपति नहीं है लेकिन सरकार को भी चाहिए कि केंद्र से मिल रही धन राशी पर कम से कम केंद्र सरकार को धन्यवाद प्रस्ताव तो भेजा जाना चाहिए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी को केवल सता में वापिस लाने की कोशिष कर रहे हैं साथ ही कहा कि वो मुख्यमंत्री पद के वो दावेदार नहीं है। कौल सिंह ठाकुर ने सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में अफीम की खेती की पैरवी करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मसले को काफी लंबे समय से उठाती रही है। उन्होंने कहा कि साठ के दषक तक क्षेत्र में अफीम की खेती पर प्रतिबंध नहीं था। सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र में अफीम की खेती की वकालत कर रहे शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद वीरेंद्र कष्यप के सूर से कांग्रेस ने भी सूर मिला लिए है साथ ही कांग्रेस की सरकार की सत्ता वापसी भाजपा के जनविरोधी फैसलों की जांच के बाद उचित कार्रवाई का एलान भी किया है। इसके अलावा कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मामलों को दबाने के आरोप प्रदेष की भाजपा सरकार पर लगाए है। हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि गुणवत्ता युक्त अफीम की खेती पर कांग्रेस को कोई ऐतराज नहीं है क्योंकि इससे गिरिपार क्षेत्र के किसानों को आर्थिक संपत्ता मिलेगी। इस बारे वीरेंद्र कष्यप की वकालत के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि अफीम की खेती पर से प्रतिबंध हटाए जाने की मांग कांग्रेस काफी समय से कर रही है। लेकिन अंर्तराष्ट्रीय दबाव की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि छोटे से पहाडी राज्य में 18 से अधिक विष्वविद्यालयों को मंजूरी प्रदान की गई है जो व्यवहारिक नहीं है। प्रदेष में कांग्रेस सरकार काबिज होते ही इस कानून का संषोधन किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेषाध्यक्ष ने पांवटा साहिब के तिरहे हत्याकांड में प्रषासन व सरकार की लापरवाही का आरोप भी लगाया है साथ ही इस घटना की हिमाचल प्रदेष हाई कोर्ट के न्यायाधीष से न्यायिक जांच की मांग भी की है। कांग्रेस के प्रदेषाध्यक्ष के इस प्रवास के दौरान सिरमौर कांग्रेस में एकजुटता भी देखने को मिली, जिसमें तमाम विधायकों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समर्थक भी नजर आए।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...