Monday 23 July 2012

कंसा रैली मंडी के इतिहास में मील का पत्थर


मंडी। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में हुई रैली बल्ह और मंडी के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। भाजपा की राज्य परिषद के सदसय और जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह देशबंधु ने कहा कि अपार जन समुह का कंसा चौक में आना भाजपा के मिशन रिपीट की झलक दिया गया। उन्होने कहा कि बल्ह विस क्षेत्र के हर बूथ से कार्यकर्ता रैली में आए थे। रैली के लिए कार्यकर्ताओं ने रात दिन मेहनत करके इसे सफल बनाया। जिसका श्रेय भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होने कहा कि प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने बल्ह के कार्यकर्ताओं की वर्षोंं से चली आ रही मांग रिवालसर में सरकारी कालेज का सपना साकार कर दिया है। उन्होने कहा कि यह प्रो. धूमल का बल्ह की जनता से प्यार ही है कि उन्होने मुखयमंत्री बनने के बाद पहले बल्ह वाम तट सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया और अब इसका उदघाटन करके क्षेत्र की जनता को यह तोहफा दिया है। देशबंधू ने कहा कि बल्ह भाजपा और विस क्षेत्र की जनता सरकारी कालेज देने और वाम तट परियोजना का उदघाटन करने पर मुखयमंत्री का हार्दिक धन्यावाद करती है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...