Monday 30 July 2012

एस पी परमार बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष


मंडी। जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में एस पी परमार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। जबकि लोकेन्द्र
कुटलैहडिया जिला बार एसोसिएशन के महासचिव चुने गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर अनुपम भंडारी कांटे की टक्कर में विजयी रहे। सहसचिव पद पर प्रशांत शर्मा और कार्यकारी सदस्य के रूप में डिकन राणा और आशीष शर्मा पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में तीन पदों के लिए मतदान करवाया गया। एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता रवि सिंह राणा, तरूण पाठक और नीरज कपूर ने बताया कि शनिवार को संपन्न हुए चुनाव में कुल 278 अधिवक्ताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर एस पी परमार को 155 मत मिले जबकि भारत भूषण शर्मा को 123 मत मिले। उपाध्यक्ष अनुपम भंडारी को 140 मत मिले जबकि दिनेश सकलानी को 135 मत मिले। महासचिव पद पर विजयी रहे लोकेन्द्र कुटलैहडिया को 170 मत मिले जबकि नंदलाल को 108 मत मिले। उल्लेखनीय है कि जिला बार एसोसिएसन के चुनावों की प्रक्रिया करीब एक सप्ताह पहले शुरू हुई थी। जिसमें सहसचिव और दो कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। एसोसिएशन के तीन पदों के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ जो दोपहर बाद 4 बजे तक चला। चुनाव में बार एसोसिएशन के सदसयों ने बढ चढ कर भाग लिया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों को अपना समर्थन देने के लिए धन्यावाद किया है।  

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...