Friday 20 July 2012

कांग्रेस के बोर्ड हटाने पर पार्टी का विधि विभाग करेगा कानूनी कारवाई


मंडी। कांग्रेस के नवनियुक्त विधि विभाग के जिला मीडिया प्रभारी एन डी शर्मा ने मंडी शहर में लगाए गए कौल सिंह ठाकुर के चित्रों वाले बोर्ड हटा कर भाजपा नेताओं के चित्र लगाने का कडा विरोध किया है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के मंडी प्रवास के दौरान भाजपाईयों ने शहर के विभिन्न जगहों पर लगाए गए कौल सिंह ठाकुर के चित्रों वाले बोर्ड हटाकर उनकी जगह भाजपा नेताओं के चित्र वाले बोर्ड लगा दिये हैं। उन्होने कहा कि अगर भाजपा की ओर बोर्ड लगाए जाने थे तो यह खाली जगहों पर भी लगाए जा सकते थे। लेकिन पहले से लगे हुए कांग्रेस के बोर्ड हटाकर भाजपा के बोर्ड नहीं लगाये जा सकते। उन्होने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के बोर्ड हटाकर भाजपा नेताओं के बोर्ड लगाना गैरकानूनी है। जिसके लिए कांग्रेस का विधी विभाग भाजपा नेताओं पर कानूनी कारवाई करेगा।  

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...