Sunday 22 December 2013

निरंकारी मिशन ने आरोडा के निधन पर शोक व्यक्त किया


मंडी। संत निरंकारी मिशन की मंडी शाखा ने जगदीश लाल आरोडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका विगत वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल में बीमारी के कारण देहांत हो गया है। वह 83 वर्ष के थे। जगदीश लाल आरोडा मिशन की मंडी शाखा के पहले प्रमुख थे और गुरू भक्त व कर्मठ सेवादार भगवत प्रेमी थे। स्थानीय प्रमुख डी पी पठानिया की मौजूदगी में मिशन की ओर से आयोजित शोकसभा में उनके परिजनों को शोक संदेश प्रेषित किया गया है। मिशन के एपीआरओ कुममी राम ने बताया कि हनुमान घाट में हुए अंतिम संस्कार में मिशन की ओर से उन्हे श्रधांजली अर्पित की गई।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...