Monday 9 December 2013

भाजपा मानवाधिकार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित


मंडी। भारतीय जनता पार्टी मानवाधिकार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रकोष्ठ के संयोजक प्रदीप परमार ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए हितेश बैहल और वीरेन्द्र ठाकुर को सह संयोजक नियुक्त किया है। उन्होने बताया कि विशाल ठाकुर (चंबा), चंद्र भानू रैना (कांगडा), अंकुश पंडित (देहरा), आदर्श सूद (पालमपुर), रमेश जोलिंग (लाहौल-स्पिति), गजेन्द्र ठाकुर (कुल्लू), विपिन अवस्थी (मंडी), नागेश्वर ठाकुर (सुंदरनगर), सुरेश कुमार (हमीरपुर), बाबू राम ठाकुर (बिलासपुर), देविन्द्र ठाकुर (सोलन) और शमशाद अली (सिरमौर) को संयोजक बनाया गया है। जबकि राजीव रत्न, विजय कुमार, सुख दास, विजय कुमार, विखयात गुलेरिया, वीरेन्द्र ठाकुर, विकास शर्मा, अनुपम शांडिल्य, सुचित्रा सेन और दिगंबर को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। वहीं पर मानवाधिकार प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी की कमान विशाल ठाकुर को सौंपी गई है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...