Sunday 29 December 2013

छोटी काशी मंडी को धार्मिक पर्यटन नगरी बनाया जाएः सीपीआई



मंडी। भारतीय कमयुनिस्ट पार्टी की ओर से मंडी शहर की समस्याओं को लेकर उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी ने जिला प्रशासन से इन समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करने की मांग की है। भारतीय कमयुनिस्ट पार्टी (भाकपा) की शहरी इकाई के सचिव समीर कश्यप, राज सिंह मंडयाल, प्रकाश पंत, लवण ठाकुर, अमर चंद वर्मा और तिलक राज शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त मंडी को यह ज्ञापन सौंपा। सचिव समीर कश्यप ने बताया कि इस वर्ष पार्टी की ओर से शहर के सभी वार्डों में पदयात्रा की गई। इस दौरान अनेकों समस्याएं उजागर हुई हैं। पार्टी ने मांग की है कि खलयार मुहल्ला में ब्यास नदी की बाढ के खतरे से बडा नुक्सान बचाने के लिए किनारे पर दीवारें बनाई जाएं, उपयुक्त जगह पर शौचालय का निर्माण, जवाहर पार्क का सौन्दर्यीकरण, डीएवी स्कूल के पास वाहनों के पार्किंग की उचित व्यवस्था, पेट्रोल पंप के पास सूख गई प्राचीन बावडी को ठीक करने तथा एन एच-20 पर भारी ट्रैफिक के कारण सडक के किनारे पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया जाए। खलयार और पुरानी मंडी जाने वाले विक्टोरिया पुल के पास नया पुल बनाया जाए और इस धरोहर को संरक्षित किया जाए। पुल के साथ ही पठानकोट और कटौला की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बस स्टाप में लोगों को बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। पुरानी मंडी का शमशान घाट भी उचित रखरखाव किया जाए। हनुमान मंदिर के पास भूस्वखलन रोका जाए। पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित राष्ट्रीय धरोहर त्रिलोकीनाथ मंदिर को पर्यटन और शैक्षणिक लिहाज से उभारा जाना चाहिए। पुरानी मंडी सहित शहर के सभी वार्डों में करीब 50 मीटर की दूरी पर प्राचीन मंदिर अवस्थित है। इन सभी मंदिरों का विशेष रखरखाव करके छोटी काशी की धार्मिक परिक्रमा से संबंधित धार्मिक पर्यटन शुरू किया जाना चाहिए। मंदिरों के अलावा शहर में स्थित प्राचीन बावडियां और नौण भी संरक्षित किये जाने चाहिए। इन स्त्रोतों का बेकार बह रहा पानी इकठा करके सारे शहर को उनके घरों में भी बावडी के पानी की आपूर्ती की जा सके। जेलरोड में सुकेती पुल से लेकर उप जेल मंडी तक लगने वाले ट्रैफिक जाम का उचित प्रबंध किया जाए। शहर की उंचाई वाले क्षेत्रों में बने मकानों के लिए एंबुलैंस रोड बनाया जाए। सफाई, सट्रीट लाईट और सडकों का उचित प्रबंध किया जाए। सुहडा मुहल्ला में स्थित विजय सीनीयर सेकेन्डरी स्कूल के ओ भवन का जीर्णोधार किया जाए। मुहल्ले में स्थित बच्चों के पार्क का सौन्दर्यीकरण, सुकेती खड्ड में गंदगी आने से रोका जाए और रंगकर्म, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए केन्द्र बनाया जाए। पैलेस मुहल्ले में स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज की उचित सुविधा, सिद्ध गणपती और प्राचीन राम मंदिर सहित सभी स्थलों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टी से उभारा जाए, राजमहल भवन को धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाए। सिध गणपती से सैण मुहल्ले को जाने वाले रास्ते को पक्का किया जाए, गंधर्व के जंगल को संरक्षित किया जाए, वार्ड में लाईट की उचित व्यवस्था की जाए, कुष्ठ रोगियों का अस्पताल चालू किया जाए। शहर के सभी नालों का चैनेलाईजेशन किया जाए। गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर छत बनाया जाए, चौहट्टा बाजार में ट्रैफिक बंद करने से लोगों को भारी असुविधा उठानी पड रही है। टाउन हाल को प्रेक्षागृह बनाकर सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र बनाया जाए। राष्ट्रीय धरोहर के रूप में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित अर्धनारीश्वर मंदिर के महत्व को उजागर करते हुए इस स्थल को धार्मिक पर्यटन के रूप में उभारा जाए। डुगलीघाट पेयजल स्त्रोत व शमशान घाट का उचित प्रबंध किया जाए। शहर के अधिष्ठाता देव भूतनाथ मंदिर सहित सभी मंदिरों को धार्मिक परिक्रमा पर्यटन से जोडा जाए। विक्टोरिया पुल से वेदांत कुटीर की ओर जाने वाली सडक की हालत ठीक की जाए। साहित्य चूडामणी पंडित भवानीदत शास्त्री की स्मृति में लुप्तप्राय मंडयाली बोली और भाषा को संरक्षित और संवर्धित किया जाए। एकादश रूद्र मंदिर के पास की स्टीक चढाई वाली सडक को ठीक किया जाए। एकादश मंदिर के साथ वाले नाले को चैनलाइज करने व इस सडक पर बिजली का उचित प्रबंध किया जाए। मंडी के हनुमान घाट में स्थित शमशान घाट की उचित व्यवस्था, व्यास नदी के किनारे स्थित घाटों का सौदर्यीकरण, चकढीनी की चट्टान के लिए रास्ते का निर्माण किया जाना चाहिए। यहां स्थित सभी बावडियों का उचित रखरखाव, सुकेती खड्ड के किनारे स्थित शिव लिंग को संरक्षित करने और यहां की सडको की मुरममत की जाए। लोअर भगवाहन के प्राकृतिक जल स्त्रोतों का उचित रखर खाव किया जाए। डिभा बावडी सहित शहर के सभी स्त्रोंतो के पानी की जांच नियमित की जाए। वार्ड में स्थित मंदिरों को छोटी काशी की धार्मिक परिक्रमा में जोडते हुए धार्मिक पर्यटन विकसित किया जाए। शहर के हर मुहल्ले में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाए। भगवान मुहल्ला प्राइमरी स्कूल का पाठशाला भवन का निर्माण किया जाए। यहां स्थित दमदमा पैलेस, भवानी पैलेस, भडंती का बेहडा, एमरसन हाउस, दरबार हाल जैसी अनेकों प्राचीन धरोहरों को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए प्रयास किये जाएं। प्राचीन वास्तुकला का प्रदर्शन करने वाली कोठियां और पारंपरिक शैली में बने घरों को संरक्षित किया जाए। चंड महात्मा के नाम से मशहुर चंद्रमणी कश्यप के संग्रहालय के लिए उचित स्थान मुहैया करवाया जाए, सांस्कृतिक प्रतिभाओं के लिए केन्द्र विकसित किया जाए, शिवरात्री के दौरान देवताओं को ठहराने के लिए सुकेती नदी के किनारे देव सदन का निर्माण किया जाए। दरबार हाल को डाक विभाग से लेकर इसे संरक्षित करके इसमें प्रेक्षागृह बनाया जाए। चौहट्टा से मुखय डाकघर की सडक पर केवल मुहल्ला वासियों की गाडियों को प्रवेश हो। यहां की पार्किंग स्थानिय वासियों को दी जाए। नये सुकेती पुल से भगवाहन मुहल्ला को जाने वाली सडक पर शौचालय बनाया जाए। इस सडक को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। जौंचु नौण के साथ पडी खाली भूमि का उचित प्रयोग किया जाए। अपर भगवाहन मुहल्ला और टारना मुहल्ला में स्थित टारना माता मंदिर की ऐतिहासिक बडी पौडियों का उचित रखरखाव, बिजली की व्यवस्था और सीढियों की फिसलन हटाने की मांग की है। टारना का मेला फिर से शुरू किया जाए। आईपीएच आफिस से कबीर मंदिर की ओर जाने वाली सडक पर बिजली की उचित व्यवस्था की जाए। इस सडक को रामनगर तक पक्का किया जाए। माहुंनाग मंदिर के पास वाले नाले की चैनलाईजेशन की जाए, कामरेड तारा चंद हाल की ओर जाने वाली सडक की हालत ठीक की जाए, नाले में मलबा फेंकना बंद करवाया जाए। आईपीएच दफतर के पास वाले नाले की भी चैनलाईजेशन की जाए। इस वार्ड का नाम थनेहडा या लोअर टारना रखा जाए। टारना मुहल्ला में लक्ष्मी नारायण मंदिर से टारना को जाने वाले बंद रास्ते को बहाल किया जाए। टारना मंदिर के महत्व को समझते हुए इसका सौन्दर्यीकरण करके पर्यटन मानचित्र पर लाया जाए। यहां की खाली जमीन पर वृक्षारोपण किया जाए। टारना की बावडी का उचित रखरखाव किया जाए। रामनगर वार्ड में विश्वकर्मा मंदिर के साथ स्थित बावडी सहित सभी पेयजल स्त्रोतों का उचित रखरखाव किया जाए। राष्ट्रीय धरोहर के रूप में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित बरसेला समारक के महत्व को उजागर करने के लिए विशेष प्रयत्न किये जाएं। इस समारक तक पहुंचने का मार्ग प्रदर्शित करने के लिए कदम उठाए जाएं। वार्ड में सभी धर्मों के लोगों के रहने के कारण यहां पर सर्वधर्म समभाव को बढाने के लिए एक केन्द्र विकसित किया जाए। वार्ड में खिलाडियों की एक बडी संखया रहती है ऐसे में स्पोर्टस गतिविधियों के लिए एक केन्द्र विकसित किया जाए। वार्ड के सभी नालों का चैनेलाइजेशन किया जाए। पशु उपनिदेशक कार्यालय के सामने नगर परिषद के बंद पडे शौचालय को बहाल किया जाए। रामनगर मुहल्ला में सभी लाईट प्वाईंट को चालू किया जाए। सडकों की मुरममत की जाए। पड्डल में स्थित राष्ट्रीय धरोहर के रूप में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित पंकवक्तर महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टी से उभारा जाए। मंदिर को जाने के रास्तों को निर्देशित करने वाले बोर्ड लगाए जाएं। पंचवक्तर महादेव मंदिर के साथ बनी खानाबदोशों की बस्ती में रहने वाले लोगों को उचित भूमि मुहैया करवाकर इस स्थल का सौन्दर्यीकरण किया जाए। यहां स्थित सभी धार्मिक स्थलों के महत्व को उभार कर धार्मिक पर्यटन परिक्रमा शुरू करके छोटी काशी का नाम सार्थक किया जाए। जिमखाना कल्ब की दीवारों में बंद कर दिये गए सिद्ध शंभू मंदिर के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खोले जाएं। इन दिनों क्लब के दरवाजा बंद कर देने से सिर्फ दो घंटे ही दर्शन हो पाते हैं। जिमखाना कल्ब की गतिविधियों में आम लोगों को भी जोडा जाए। यहां स्थित लान टेनिस कोर्ट को ठीक किया जाए और प्रशिक्षण शुरू किया जाए। पुलिस थाना की कार्यप्रणाली से अवगत करवाने और सामुदायिक योजना में स्थानीय लोगों को शामिल किया जाए। वार्ड के प्राकृतिक जल स्त्रोतों का उचित रखरखाव किया जाए। पड्डल मैदान को बचाने के लिए तत्काल प्रयास किये जाएं। किसी भी खेेल को खेेलने की इच्छा रखने वाले खिलाडी को खेल का सारा सामान उपलब्ध किया जाए। मैदान में शौचालय का निर्माण किया जाना चाहिए। आईटीआई में स्थानीय लोगों के लिए ऐसे प्रोग्राम शुरू किये जाएं जिसके तहत युवाओं को रोजगार कमाने का कोई हुनर सिखाया जाए। प्रशिक्षण के बाद उसे संस्थान की ओर से ही कार्य करने की जगह और टुल के लिए आर्थीक सहायता भी मुहैया करवाई जाए। नये बस स्टैंड का कार्य जल्द पूरा किया जाए। बस स्टैंड से बाहर आने वाले रास्तों के पास लोगों को चलने के लिए जेबरा क्रासिंग बनाई जाए। मोतीपूर जंगल में खाली पडी भूमि पर वृक्षारोपण किया जाए। मंडी कालेज में अन्य विषयों सहित कानून की कक्षाएं शुरू की जाएं। आईटीआई कलौनी में बरसात के समय पानी रूकने की समस्या को दूर किया जाए। भयुली चौक पर वर्षा शालिका तथा शौचालय का निर्माण किया जाए। सावली खड की बावडी और शमशान घाट का उचित रखरखाव किया जाए। अवैध निर्माण के बारे में पालिसी बनाई जाए। मंडी शहर के लिए बाईपास बनाया जाएं। मंडी शहर की स्ट्रीट लाईट कमेटी के गल्ती से करीब एक महीने तक काट दी गई थी। आगे से यह गल्ती रोकना सुनिश्चित किया जाए। शहर में बिछाई गई सीवरेज व्यवस्था का रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। महामृत्युंजय अस्थाई बस स्टैंड को सेरी मंच पर वापिस लाया जाए। सब्जी विक्रेताओं के लिए और जगह सुनिश्चित करके शहर के फुटपाथों को बहाल किया जाए। गल्त तरीके से बनाए गए स्पीडब्रेकर हटाए जाएं। साफ सफाई का उचित प्रबंध किया जाए। नालियों की मुरममत की जाए। सडकों की हालत ठीक की जाए। मंडी शहर से तारों का जंजाल खत्म किया जाए। उपभोक्ताओं की सभी सेवाओं और वस्तुओं के मुल्य सुनिश्चित किये जाए और इन्हे पारदर्शी बनाए जाए। इंदिरा मार्केट में शौचालय की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। मार्केट का सौन्दर्यीकरण किया जाए। मार्केट की छत पर शौचालय के बंद पडे काम के निर्माण को हटाया जाए। पार्किंग का उचित प्रबंध किया जाए। भाकपा ने उपायुक्त से मांग की है कि शहरवासियों की इन समस्याओं के निराकरण के शीघ्र कदम उठाएं। जिससे शहरवासी राहत की सांस ले सकें।

चित्रः गूगल से साभार

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...