Friday 6 December 2013

जेसीबी से महिला का मकान उखाडने का मामला दर्ज


मंडी। सुंदरनगर तहसील के भरडवाणु (कनैड) गांव में एक महिला का मकान तोडने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने हालांकि मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस के अपराध के मुताबिक कार्यवाही न करने पर महिला ने जिला पुलिस अधीक्षक से जांच की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार भरडवाणु गांव की महिला नागरू देवी पत्नी स्वारू राम ने अपनी नानी की जमीन पर करीब 6 महिने पहले टीन की छत वाला दो कमरों का मकान बनाया था। वह पिछले 5 महिनों से इस निर्माणाधीन मकान में रह रही थी। मकान के साथ ही महिला ने टीन का ही एक खोखानुमा स्टोर भी बनाया हुआ था। लेकिन चांगर का एक निवासी अपने साथ जेसीबी लेकर आया और महिला को कहने लगा कि यह जमीन उसकी है और ऐसा कहकर वह मकान को जेसीबी से गिराने लग गया। जब महिला ने विरोध किया तो उक्त व्यक्ति और उसके साथ डुगराईं गांव से आये एक अन्य व्यक्ति ने उससे डंडों से मारपीट करके उसे मकान में बंद करके बाहर से शटर लगा दिया। इसके बाद उक्त लोगों ने महिला के कमरे की एक दीवार और साथ लगते टीनपोश खोखानुमा स्टोर को जेसीबी से उखाड दिया। महिला के मकान के साथ लगते नारायण दास के टीनपोश खोखा को भी उक्त लोगों ने उखाड दिया। महिला के शोर मचाने पर करीब एक घंटा बाद स्थानिय निवासी रोशन लाल ने मकान का शटर खोलकर उसे बाह निकाला। महिला के शिकायत करने पर सुंदरनगर थाना पुलिस ने हालांकि भादंस की धारा 342,341,323,427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन महिला का कहना है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को बचा रही है। नागरू देवी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उसके मकान में अनाधिकृत प्रवेश करने का मामला दर्ज नहीं किया है। जिसके चलते उसने जिला पुलिस अधीक्षक को अर्जी देकर इस मामले की ठीक ढंग से जांच करने की गुहार लगाई है। इधर इस बारे में संपर्क करने पर सुंदरनगर थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके तहकीकात शुरू कर दी है। उन्होने बताया कि तहकीकात में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर धाराएं जोडी जा सकती हैं। उन्होने बताया कि इस मामले में अन्वेषण का कार्य एएसआई उपनिरिक्षक प्रकाश चंद के जिममे सौंपा गया है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...