Monday 30 December 2013

छोटी काशी में धार्मिक पर्यटन शुरू हो


मंडी। भारतीय कमयुनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की शहरी इकाई ने मंडी शहर की समस्याओं को लेकर उपायुक्त मंडी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने जिला प्रशासन से इन समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करने की मांग की है। भारतीय कमयुनिस्ट पार्टी (भाकपा) की शहरी इकाई के सचिव समीर कश्यप, राज सिंह मंडयाल, प्रकाश पंत, लवण ठाकुर, अमर चंद वर्मा और तिलक राज शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त मंडी को यह ज्ञापन सौंपा गया। सचिव समीर कश्यप ने बताया कि इस वर्ष पार्टी की ओर से शहर के सभी वार्डों में पदयात्रा की गई। इस दौरान अनेकों समस्याएं उजागर हुई हैं। सीपीआई की मांग है कि पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित राष्ट्रीय धरोहर त्रिलोकीनाथ मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर, बरसेला समारक, पंकवक्तर महादेव मंदिर, अधिष्ठाता देव भूतनाथ मंदिर व टारना मंदिर सहित सभी पुरातात्विक महत्व के मंदिरों को पर्यटन और शैक्षणिक लिहाज से उभारा जाना चाहिए। पुरानी मंडी सहित शहर के सभी वार्डों में हर 50 मीटर की दूरी पर प्राचीन मंदिर अवस्थित है। इन सभी मंदिरों का विशेष रखरखाव करके छोटी काशी की धार्मिक परिक्रमा से संबंधित धार्मिक पर्यटन शुरू किया जाना चाहिए। मंदिरों के अलावा शहर में स्थित प्राचीन बावडियां और नौण भी संरक्षित किये जाने चाहिए। इन स्त्रोतों का बेकार बह रहा पानी इकठा करके सारे शहर को उनके घरों में भी आपूर्ती की जाए। शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाई जाए। उंचाई वाले क्षेत्रों में बने मकानों के लिए एंबुलैंस योगय रोड बनाये जाएं। सफाई, सट्रीट लाईट और सडकों का उचित प्रबंध किया जाए। गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर छत बनाई जाए, चौहट्टा बाजार में ट्रैफिक बंद करने से लोगों को हो रही भारी असुविधा समाप्त की जाए, है। टाउन हाल को प्रेक्षागृह बनाकर सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र बनाया जाए। खलयार और पुरानी मंडी जाने वाले विक्टोरिया पुल के पास नया पुल बनाया जाए और इस धरोहर को संरक्षित किया जाए। लुप्तप्राय मंडयाली बोली और भाषा को संरक्षित और संवर्धित किया जाए। व्यास नदी के किनारे स्थित घाटों का सौदर्यीकरण किया जाए। प्राचीन धरोहरों को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए प्रयास किये जाएं। देव सदन का निर्माण किया जाए। टारना का मेला फिर से शुरू किया जाए। टारना का सौन्दर्यीकरण करके पर्यटन मानचित्र पर लाया जाए। सर्वधर्म समभाव को बढाने के लिए एक केन्द्र विकसित किया जाए। सभी नालों का चैनेलाइजेशन किया जाए। सभी लाईट प्वाईंट को चालू किया जाए। सडकों की मुरममत की जाए। सिद्ध शंभू मंदिर के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खोले जाएं। पड्डल मैदान को बचाने के लिए तत्काल प्रयास किये जाएं। नये बस स्टैंड का कार्य जल्द पूरा किया जाए। खाली पडी भूमि पर वृक्षारोपण किया जाए। मंडी कालेज में अन्य विषयों सहित कानून की कक्षाएं शुरू की जाएं। भयुली चौक पर वर्षा शालिका तथा शौचालय का निर्माण किया जाए। अवैध निर्माण के बारे में पालिसी बनाई जाए। मंडी शहर के लिए बाईपास बनाये जाएं। सीवरेज व्यवस्था का रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। महामृत्युंजय अस्थाई बस स्टैंड को सेरी मंच पर वापिस लाया जाए। सब्जी विक्रेताओं के लिए जगह सुनिश्चित करके शहर के फुटपाथों को बहाल किया जाए। गल्त तरीके से बनाए गए स्पीडब्रेकर हटाए जाएं। साफ सफाई का उचित प्रबंध किया जाए। नालियों की मुरममत की जाए। सडकों की हालत ठीक की जाए। शहर से तारों का जंजाल खत्म किया जाए। उपभोक्ताओं की सभी सेवाओं और वस्तुओं के मुल्य सुनिश्चित किये जाए और इन्हे पारदर्शी बनाए जाए। इंदिरा मार्केट में शौचालय की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। मार्केट का सौन्दर्यीकरण किया जाए। मार्केट की छत पर शौचालय के बंद पडे काम के निर्माण को हटाया जाए। पार्किंग का उचित प्रबंध किया जाए। भाकपा ने उपायुक्त से मांग की है कि शहरवासियों की इन समस्याओं के निराकरण के शीघ्र कदम उठाएं। जिससे शहरवासी राहत की सांस ले सकें।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...