Sunday 28 September 2014

जे एन यादव को किया सम्मानित


मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जे एन यादव के सममान में फोरम के स्टाफ ने सममान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सेवानिवृत हो रहे अध्यक्ष जे एन यादव को शाल और हिमाचली टोपी भेंट करके सममानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जे एन यादव ने कहा कि उन्हे फोरम के स्टाफ की ओर से पूरा-2 सहयोग मिला है। जिसके कारण वह न्यायिक सेवा के दायित्वों का निर्वहन कर सके हैं। उन्होने बैठक के आयोजन के लिए फोरम के स्टाफ का धन्यावाद किया। इस अवसर पर फोरम के अधीक्षक बालम राम ने जे एन यादव की कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके कार्यकाल को उपभोक्ताओं के लिए स्वर्णिम काल बताया। उन्होने कहा कि यादव ने उपभोक्ताओं के पक्ष में अधिक से अधिक फैसले करके उन्हे न्याय प्रदान किया है। इस अवसर पर जे ए यादव की धर्मपत्नी, फोरम के सदस्य आकाश शर्मा, रमा वर्मा, पुर्व सदस्य लाल सिंह देशबंधु, अधिवक्ता समीर कश्यप, देवेन्द्र मल्होत्रा, फोरम के स्टाफ के सदस्य और यादव के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...