Thursday 11 September 2014

कोटली और साईगलू में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित


मंडी। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से कोटली और साईगलू पंचायतों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों की अध्यक्षता अतिरिक्त मुखय न्यायिक दंडाधिकारी विवेक खनाल ने की। इस अवसर पर उन्होने पंचायतों में विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को अपने अधिकारों और कत्र्वयों के बारे में जागरूक होना चाहिए। जिससे वह न्याय हासिल कर सकें और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। उन्होने मध्यस्थता के बारे में भी लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि पुराने जमाने से इस विधि का प्रयोग मामलों को सुलझाने के लिए किया जाता रहा है। लेकिन अब न्यायलयों में भी मिडिएशन (मध्यस्थता) के माध्यम से लोगों के मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर स्त्रोत पर्सन के रूप में मौजूद शशी वर्मा ने भ्रुण हत्या के बारे में कानूनों की जानकारी दी। उन्होने कहा कि भ्रुण हत्या को रोकने के लिए महिलाओं को विशेष रूप से आगे आना चाहिए। शिविरों में संबंधित पंचायतों के प्रधान, सचिव और सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...