Wednesday 3 September 2014

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव कल


मंडी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव वीरवार को आयोजित किये जाएंगे। बार रूम में आयोजित होने इन चुनावों में प्रधान, उपप्रधान और महासचिव के पद के लिए मतदान होगा। चुनाव संयोजक रवि सिंह राणा और उनके सहयोगियों सतीश ठाकुर, लोकेन्द्र कुटलैहडिया और प्रशांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन, छंटनी और नाम वापिसी की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। उन्होने बताया कि प्रधान पद के लिए एस पी परमार और नीरज कपूर, उपप्रधान पद के लिए दिनेश सकलानी और रूपेश उपाध्याय तथा महासचिव पद के लिए दीपक आजाद और टी आर पठानिया चुनाव मैदान में हैं। जबकि सहसचिव के पद पर हितेश बहल, कोषाध्यक्ष दीपाली जसवाल, लाईब्रेरियन हेम सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर बिमल शर्मा, तेजेन्द्र कुमार और हनी कुमार का सर्वसममति से चयन कर लिया गया है। चुनाव संयोजक ने बताया कि मंगलवार को नामांकन की अंतिम तारीख थी। जबकि छंटनी और नाम वापिसी की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। उन्होने बताया कि प्रधान, उपप्रधान और महासचिव के पद के लिए वीरवार को बार रूम में सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान होगा। जिसके बाद चुनावों का परिणाम घोषित किया जाएगा। इधर, मतदान के लिए विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। जिससे जिला न्यायलय परिसर में चुनावों की राजनिती गर्मा गई है। प्रत्याशी अधिवक्ताओं के बेंचों पर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...