Thursday 4 September 2014

नीरज कपूर बने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान


मंडी। जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में नीरज कपूर प्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं। जबकि दिनेश सकलानी उपप्रधान और तिलक राज पठानिया महासचिव चुने गए हैं। इस मतदान में विभिन्न पदों पर 14 मत नोटा को भी मिले हैं। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव वीरवार को बार रूम में शांतीपूर्वक ढंग से संपन्न हुए। कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली। जिसमें बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भारी उत्साह के साथ बढ चढ कर भाग लिया। मतदान पूरा होने के बाद चुनाव संयोजक रवि सिंह राणा, सहायक संयोजक सतीश ठाकुर, लोकेन्द्र कुटलैहडिया और प्रशांत शर्मा ने मतगणना की प्रक्रिया पूरा किया। जिसके बाद सहायक संयोजक सतीश ठाकुर ने बार रूम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के परिणामों की औपचारिक रूप से घोषणा की। उन्होने बताया कि एसोसिएशन के कुल 278 अधिवक्ताओं ने इन मतदान में भाग लिया। प्रधान पद पर नीरज कपूर को 182 मत मिले। जबकि एस पी परमार को 90 और पांच वोट नोटा को पडे तथा एक वोट अवैध निकला। उपप्रधान पद पर दिनेश सकलानी को 158 और रूपेश उपाध्याय को 112 मत मिले। इस पद पर सात अधिवक्ताओं ने नोटा को वोट दिया। जबकि एक मत अवैध माना गया। महासचिव के पद पर तिलक राज पठानिया को 209 और दीपक आजाद को 67 मत मिले। जबकि दो वोट नोटा को मिले। चुनाव संयोजक ने बताया कि कार्यकारिणी के सहसचिव पद पर हितेश बहल, कोषाध्यक्ष दीपाली जसवाल, लाईब्रेरियन हेम सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य बिमल शर्मा, तेजेन्द्र कुमार और हनी कुमार को सर्वसममति से चुन लिया गया है। नवनिर्वाचित प्रधान नीरज कपूर, उपप्रधान दिनेश सकलानी और महासचिव तिलक राज पठानिया और अन्य पदाधिकारियों ने बार एसोसिएशन के चयनित करने पर सभी सदस्यों का आभार जताया है। इधर, सुंदरनगर बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत सिंह राजपूत और सरकाघाट बार एसोसिएशन के प्रधान देशराज ठाकुर ने मंडी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी है। चुनाव परिणामों के बाद अधिवक्ताओं ने जिला न्यायलय परिसर में मिठाई बांटकर और आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार किया।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...