Thursday 13 September 2012

आत्महत्या को प्रेरित करने के मामले के सबूतों से छेडछाड का आरोप


मंडी। विवाहिता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में महिला के पति ने सबूतों से छेडछाड करने का आरोप लगाया है। इस बारे में मृतका के पति ने जिला पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। बल्ह क्षेत्र के बगला (बडसु) निवासी मुन्नी लाल पुुत्र सेवक राम के अनुसार आरोपी दुनी चंद पिछले काफी समय से उनकी पत्नी जमना देवी को प्रताडित कर रहा था। इस प्रताडना से दुखी होकर जमना ने विगत 5 सितंबर को जहरीले पदार्थ का सेवन करके अपनी ईहलीला समाप्त कर ली थी। जिसके चलते मुन्नी लाल ने बल्ह पुलिस थाना में भादंसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज करके तहकीकात शुरू की थी। लेकिन आरोपी गिरफतार होने से पहले ही उच्च न्यायलय तक पहुंचने में सफल हो गया। जहां से आरोपी ने अग्रिम जमानत याचिका दायर करके अंतरिम जमानत हासिल कर ली है। मुन्नी लाल के अनुसार आरोपी दुनी चंद जमानत हो जाने के बाद इस मामले के सबूतों और गवाहों से छेडछाड करने लगा है। मुन्नी लाल ने जिला पुलिस अधीक्षक को अर्जी देकर आरोपी की उच्च न्यायलय में दायर जमानत याचिका का विरोध करने और इसे नियमित न होने के लिए गुहार लगाई है। मुन्नी लाल के अनुसार जमानत नियमित हो जाने से आरोपी इस मामले के सबूतों से छेडछाड कर सकता है। इधर, जिला पुलिस अधीक्षक ने अर्जी मिलने की पुष्टि की है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...