Thursday 6 September 2012

जिला और बल्ह में विकास का श्रेय धुमल कोः देशबन्धु


मंडी। जिला मंडी और बल्ह क्षेत्र में विकास का श्रेय प्रो. प्रेम कुमार धुमल को जाता है। जिला और विशेषकर बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता मिशन रिपिट को कामयाब करके मुखयमंत्री को इस विकास के लिए धन्यावाद देगी। भाजपा के प्रदेश परिषद के सदस्य और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल सिंह देशबन्धु ने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र में साढे सालों को छोड कर कांग्रेस का ही विधायक रहा है जिसके कारण बल्ह विकास में पिछडा ही रहा। कांग्रेस ने बल्ह की अनदेखी ही की है। बल्ह के विधायक प्रकाश चौधरी ने हमेशा विकास में रोडे अटकाने का काम किया है। अगर बल्ह से भाजपा का विधायक होता तो इस क्षेत्र में भी कहीं ज्यादा विकास होता। प्रदेश में जब-2 भी भाजपा की सरकार बनी तभी बल्ह में सडक, पानी, शिक्षा व स्वास्थय के क्षेत्र में रिकार्ड विकास हुआ है। स्थानिय कांग्रेसी विधायक प्रकाश चौधरी की प्राथमिकता में न होने के बावजूद भी घासणु, बगला व मैरामसीत स्कूलों का दर्जा बढाकर 10 जमा दो किया गया। रिवालसर में सरकारी डिग्री कालेज का तोहफा देकर बल्ह की जनता को लाभांवित किया है। देशबन्धू ने कहा कि नेरचौक में बन रहा मैडिकल कालेज चिकित्सा के क्षेत्र में जिला मंडी और बल्ह के लिए वरदान साबित होगा। अब मंडी के लोगों को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला और पीजीआई चंडीगढ के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...