Sunday 25 August 2013

नवल सर्वसमम्ती से 5वीं बार न्यायिक कर्मियों के जिला अध्यक्ष बने


मंडी। हि. प्र. गैर राजपत्रित न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ की जिला इकाई के चुनाव में नवल कुमार शर्मा पांचवीं बार सर्वसममति से अध्यक्ष चुन लिये गए। चुनाव में जिला भर के सभी न्यायलयों के कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला इकाई के यह चुनाव अखिल भारतीय न्यायिक कर्मचारी फैडरेशन के वरिष्ठ अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में जिला एवं सत्र न्यायलय परिसर में आयोजित किये गए। इस चुनाव में राम सिंह वरिष्ठ उप प्रधान, भगवान दास महासचिव, श्याम लाल सह सचिव, सुरेश कुमार कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, जितेन्द्र शर्मा मुखय सलाहकार, रोशन लाल, सुरेन्द्र कुमार और प्रेम चंद सलाहकार, हर्ष शर्मा आडिटर, नरेश कुमार शर्मा प्रेस सचिव, भारत भूषण शर्मा, निर्मला शर्मा, देवेन्द्र कुमार, सालिग राम, परविंद्र ठाकुर और सोहन सिंह को संगठनात्मक सचिव तथा बंदना, भीमेश्वरी, प्रवीण कुमारी, बबिता ठाकुर, गुरदयाल सिंह, शिव पाल ठाकुर, अनिल कुमार, ओंकार सिंह, नरेश, कश्मीर, राकेश, लेख राज, प्रेम सिंह और खेम राज सैणी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। पांचवी बार प्रधान पद पर निर्वाचित होने के बाद प्रधान नवल किशोर शर्मा ने कहा कि संघ कर्मचारियों की मांगों के लिए हमेशा लडता रहेगा। उन्होने प्रदेश सरकार से मांग की है कि शेट्टी कमीशन की लाभ प्रदेश के न्यायिक कर्मियों को जल्द से जल्द दिया जाए।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...