Monday 12 August 2013

सिराज में तेंदुए ने फिर हमला कर फैलाई दहशत


मंडी। सिराज क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए ने सोमवार को एक और व्यक्ति पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिससे क्षेत्र में एक बार फिर से तेंदुए की दहशत हो गई है। वहीं पर यह भी साबित हुआ है कि बीते कल शार्प शूटरों ने जिस तेंदुए को मारा था वह आदमखोर नहीं था। तेंदुए ने एक महीने के भीतर एक ही परिवार के दूसरे सदस्य को शिकार बनाया है। आदमखोर तेंदुए ने सोमवार को लंबाथाच पंचायत के बुलाणीधार में मिड डे मील वर्कर देवेन्द्र कुमार पर उस समय हमला बोल दिया जब वह घर की दूसरी मंजिल पर चौहड (छज्जे) पर बैठे हुए थे। इस हमले से देवेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हे उपचार के लिए थुनाग अस्पताल ले जाया गया हैं। जहां से उन्हे मंडी रेफर कर दिया गया है। बीते कल शार्प शूटरों ने सिराज क्षेत्र में आदमखोर समझ कर एक तेंदुए को मार दिया था। जिससे क्षेत्रवासियों को राहत महसूस हुई थी। लेकिन एक दिन बाद ही आदमखोर तेंदुए ने एक और हमला किया है जिससे उसके जिंदा होने का सबूत मिले हैं। इस बार तेंदुए ने फिर से मणी देवी के ही परिवार के सदस्य देवेन्द्र कुमार को अपना शिकार बनाया है। आदमखोर तेंदुए ने 18 जुलाई को मणी देवी पर हमला करके बुरी तरह से जखमी कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। आदमखोर तेंदुए का यह पांचवां हमला है जिनमें से तीन की मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल जिंदगी और मौत के बीच उपचाराधीन हैं। इधर, तेंदुए के जीवित होने से क्षेत्रवासी एक बार फिर से दहशतजदा हो गए हैं। आदमखोर तेंदुए के जीवित होने से क्रुध स्थानिय लोगों ने सोमवार को थुनाग में चक्का जाम किया। वहीं सिराज घाटी के मंडी में रह रहे लोग अपने परिवारों की सुरक्षा के प्रति चिंतित हो उठे हैं। सिराज घाटी निवासी हेम सिंह ठाकुर, देवेन्द्र शर्मा, कुलदीप ठाकुर, मिशन दत, नरेश ठाकुर, यादवेन्द्र ठाकुर, पंकज ठाकुर, वीर प्रकाश और भीम सिंह ने मांग की है कि जल्द से जल्द आदमखोर तेंदुए को काबू किया जाए।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...