Monday 26 August 2013

भारत भूषण शर्मा बार एसोसिएशन के प्रधान बने


मंडी। जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में भारत भूषण शर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। जबकि उपाध्यक्ष पद पर दिनेश सकलानी विजयी रहे हैं। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनावों के लिए न्यायलय परिसर स्थित बार रूम में प्रधान और उपप्रधान पद के लिए मतदान हुआ। इन दो पदों के लिए सुबह 11 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला। जिसमें बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बढ-चढ कर मतदान किया। प्रधान पद पर भारत भूषण शर्मा और पूर्व प्रधान एस पी परमार की आमने सामने की टक्कर थी। जबकि उपप्रधान पद पर दिनेश सकलानी और अलकनंदा हांडा का आमना सामना था। मतदान के तुरंत बाद मतगणना का दौर शुरू हुआ। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव संयोजक रवि सिंह राणा ने बताया कि एसोसिएशन के 356 सदस्यों में से 268 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। जबकि 16 सदस्यों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। प्रधान पद पर भारत भूषण शर्मा को 165 मत मिले और उन्होने एस पी परमार को 48 मतों के अंतर से हराया। जबकि उप प्रधान पद पर दिनेश सकलानी ने 174 मत लेकर अपने मुकाबले में खडी अलकनंदा हांडा को 66 मतों से मात दी। चुनाव संयोजक ने मतदान के बाद इन पदों पर हुए निर्वाचन की घोषणा की। उन्होने बताया कि बुधवार को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। उल्लेखनीय है बार एसोसिएशन के महासचिव पद पर लोकेन्द्र कुटलैहडिया, सह सचिव विक्रांत शर्मा, कोषाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, लाईब्रेरियन हेम सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य विजय भंडारी, डिकन राणा और गीतांजली शर्मा को पहले ही सर्वसममति से निर्विरोध चुन लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...