Sunday 25 August 2013

विक्रांत शर्मा बने बार एसोसिएशन के सह सचिव


मंडी। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान और उपप्रधान पद के लिए सोमवार को मतदान होगा। जबकि सहसचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए एक-2 प्रत्याशी के चुनाव से हट जाने पर सहसचिव पद पर विक्रांत शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजय भंडारी, डिकन राणा और गीतांजली शर्मा को निर्विरोध चुन लिया गया है। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव संयोजक रवि सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक बार रूम में प्रधान और उप प्रधान पद के लिए मतदान होगा। प्रधान पद पर भारत भूषण और एस पी परमार के बीच आमने सामने की टक्कर होगी। जबकि उपप्रधान पद पर दिनेश सकलानी और अलकनंदा हांडा के बीच चुनाव होगा। इधर, शनिवार को सह सचिव पद के प्रत्याशी प्रशांत शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याशी दिनेश कुमार शर्मा चुनाव मैदान से हट गए हैं। उन्होने इस आशय में चुनाव संयोजक को आवेदन किया। जिसे स्वीकारते हुए उन्हे चुनाव से हटने की अनुमती मिल गई हैं। ऐसे में सह सचिव पद पर विक्रांत शर्मा और कार्यकारिणी सदस्यों के तौर पर विजय भंडारी, डिकन राणा और गीतांजली शर्मा को निर्विरोध चुन लिया गया है। अब सिर्फ प्रधान और उपप्रधान पदों के लिए ही सोमवार का मतदान होगा। चुनाव संयोजक ने बताया कि मतदान बार रूम में सुबह 11 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदान की प्रक्रिया और मतगणना पूरी होने के बाद सोमवार को ही परिणाम घोषित करके जिला बार एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इधर, जिला बार एसोसिएशन के सह सचिव के पद पर विक्रांत शर्मा के चुने जाने पर गुरूमुख सभा के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता दलीप सिंह ठाकुर ने उनकी जीत पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होने कहा कि विक्रांत शर्मा गुरूमुख सभा के कर्मठ सदस्य हैं। वहीं पर वरिष्ठ अधिवक्ता आर के शर्मा, भाल चंद्र सिंह, उतम सिंह ठाकुर, अमर चंद वर्मा, कमल सैणी ने भी विक्रांत को बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...