Tuesday 20 August 2013

न्यायलय के दफ्तरी राजेन्द्र कुमार का देहांत


मंडी। जिला एवं सत्र न्यायलय कार्यालय में दफतरी के पद पर तैनात राजेन्द्र कुमार (55) का मंगलवार को देहांत हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार यहां के ब्यास नदी के किनारे स्थित हनुमान घाट में किया गया। जिसमें उनके परिजनों सहित न्यायिक कर्मी और अधिवक्ता भी शामिल हुए। यहां के नजदीकी गांव झाल निवासी राजेन्द्र कुमार एक कर्मठ न्यायिक कर्मी के रूप में जाने जाते थे। न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ की जिला ईकाई के उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि इस दुखद घडी में न्यायिक कर्मियों ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...