Tuesday 20 August 2013

लोकेन्द्र कुटलैहडिया बने बार एसोसिएशन के चौथी बार महासचिव


मंडी। जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में महासचिव के पद पर लोकेन्द्र कुटलैहडिया चौथी बार चुने गए हैं। एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनावों के लिए मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया संपन हो गई। चुनाव संयोजक रवि सिंह राणा ने बताया कि प्रधान पद पर भारत भूषण शर्मा और एस पी परमार ने नामांकन भरा है। जबकि उपप्रधान के पद के लिए दिनेश सकलानी और अलकनंदा हांडा चुनाव मैदान में उतरी हैं। महासचिव के पद पर किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन न भरने से लोकेन्द्र कुटलैहडिया सर्वसममति से चुन लिये गए हैं। वह चौथी बार इस पद के लिए चुने गए हैं। सह सचिव के पद के लिए प्रशांत शर्मा और विक्रांत शर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए राज कुमार और राज कुमार शर्मा ने अपने नामांकन भरे हैं। लाईब्रेरियन के पद पर कोई अन्य नामांकन न आने से हेम सिंह ठाकुर सर्वसममति से इस पद पर चुन लिए गए हैं। वहीं पर एसोसिएशन की कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए विजय भंडारी, डिकन राणा, गीतांजली शर्मा और दिनेश कुमार शर्मा ने नामांकन भरे हैं। चुनाव संयोजक ने बताया कि उक्त प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की छंटनी बुधवार को बार रूम में एक बजे से 3 बजे तक की जाएगी। प्रत्याशी या उनके प्रस्तावक नामांकन पत्रों की छंटनी की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...