Saturday 24 August 2013

मंडी नगर परिषद में तीन मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति


मंडी। नगर परिषद के मनोनीत पार्षद के रूप में सदर कांग्रेस कमेटी के महासचिव आकाश शर्मा एडवोकेट, सुखविंद्र सिंह (सुक्खा) और महेन्द्र कुमार को चुना गया है। नगर परिषद में सरकार के नामित सदस्यों की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है। आकाश शर्मा यहां के जेलरोड मुहल्ला के निवासी हैं और कई संस्थाओं से जुडे हैं। उनके पिता दुनी चंद शर्मा नगर परिषद के अध्यक्ष और माता शन्नो शर्मा पार्षद रह चुकी हैं। सुखविन्द्र सिंह (सुक्खा) रामनगर मुहल्ला निवासी हैं और कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता व समाजसेवी हैं। महेन्द्र कुमार यहां के सुहडा मुहल्ला निवासी हैं और इससे पहले भी पार्षद रह चुके हैं। सभी मनोनीत पार्षदों ने अपनी नियुक्ती के लिए मुखयमंत्री वीरभद्र सिंह, सांसद प्रतिभा सिंह, पंचायती राज व पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा का आभार किया है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...