Monday 10 December 2012

वीरभद्र सिंह छठी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगेः तरूण पाठक


मंडी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह के सघन चुनाव प्रचार के कारण ही प्रदेश में आगामी सरकार कांग्रेस की बनेगी। कांग्रेस के प्रवक्ता तरूण पाठक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के सपने तभी चकनाचूर हो गए थे जब वीरभद्र सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष बनकर कांग्रेस की कमान ली थी। उन्होने कहा कि वीरभद्र सिंह जो वायदा करते हैं उसे हर सूरत में पूरा करते हैं और इसी वजह से प्रदेश के लोग उन्हे सर- आंखों पर बिढाते हैं। उन्होने कहा कि वीरभद्र सिंह की राजनीति के स्वर्णीम 50 सालों की साफ सुथरी छवि का सीधा फायदा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को मिला है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो प्रदेश की आधी विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व लोकसभा में कर चुके हैं। जबकि भागौलिक दृष्टि से वह प्रदेश के लगभग तीन चौथाई क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जो यह साबित करता है कि वह प्रदेश की तीन चौथाई जनता से प्रत्यक्ष रूप से संपर्क में हैं। वीरभद्र सिंह ने अधिकतम विधानसभा क्षेत्रों में बडी चुनावी रैलियां की जबकि अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए एक दिन भी नहीं दे पाए। तरूण पाठक ने कहा कि 20 दिसंबर को जब ईवीएम मशीनें खुलेंगी तो परिणाम कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आएगा और कांग्रेस की दो तिहाई से सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि जनता के आर्शीवाद से वीरभद्र सिंह छठी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...