Tuesday 11 December 2012

मोबाईल मांग कर भाग गया चोर..


मंडी। स्टेट बैंक के नीचे स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को मोबाईल स्नैचिंग का एक मामला सामने आया है। इस घटना का शिकार जिला एवं सत्र न्यायलय के सिविल नाजिर एकाउंटस कश्मीर सिंह हुए हैं। पुलिस ने घटना की रिर्पोट दर्ज करके तहकीकात शुरू की है। जानकारी के अनुसार कश्मीर सिंह लंच ब्रेक के दौरान अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ स्टेट बैंक के नीचे स्थित सब्जी मंडी में छुना चाय कैंटीन में चाय पीने गए हुए थे। इसी दौरान दो लडके वहां पर आए और अपना मोबाईल दिखा कर उन्हे कहा कि उनके मोबाईल में पैसे नहीं हैं इसलिए क्या आप अपने मोबाईल से एक काल करना देगें। जिस पर कश्मीर सिंह ने अपना मोबाईल उन्हे काल करने के लिए दिया। इसी बीच दोनों लडके मोबाईल फोन लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए। हालांकि कश्मीर सिंह ने फोन पर काल करनी चाही लेकिन उन लडकों ने फोन बंद कर दिया। ऐसे में कश्मीर सिंह ने शहरी चौकी पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई। शहरी चौकी प्रभारी चेत सिंह भंगालिया को संपर्क करने पर उन्होने मोबाईल स्नैचिंग की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बारे मेंकश्मीर सिंह की शिकायत मिली है। उन्होने बताया कि इस मामले में कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...