Friday 6 September 2013

सनोर घाटी की जलौणी गणेश जाग 8 सितंबर को


मंडी। सनोर घाटी के जला गांव की जलौणी गणेश मंदिर की प्रसिध जाग रविवार को आयोजित होगी। मंदिर कमेटी के सदस्य अतुल शर्मा ने बताया कि पांडव अज्ञातवास स्थली सनोर घाटी के जला गांव के प्राचीन जलौणी गणेश मंदिर में हर साल के भांती इस वर्ष भी 8 सितंबर को परंपरागत होम (जाग) का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस जाग में विघन बाधा, संतान तथा अन्य प्रकार के कष्टों का निवारण देवता के माध्यम से किया जाता है। मंदिर कमेटी ने लोगों को जाग में बढ चढ कर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...