Monday 9 September 2013

दुर्गम पंचायत चिऊणी को बस सेवा डेढ माह से बंद


मंडी। सराज क्षेत्र की दुर्गम पंचायत चिऊणी की बस सेवा बहाल करने के लिए क्षेत्रवासियों ने उपायुक्त मंडी से आग्रह किया है। इधर इस बारे में उपायुक्त ने परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। अधिवक्ता हेम सिंह ठाकुर, चतर सिंह, रविन्द्र, परमदेव, हरनाम सिंह, डोले राम, मोहर सिंह ने बताया कि मंडी चिऊणी रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बाया गोहर बस सेवा पिछले डेढ महिने से बंद पडी है। जिससे सराज क्षेत्र की दुर्गम पंचायत चिऊणी के बाशिदों को भारी परेशानियां उठानी पड रही हैं। स्थानिय लोगों की बस सेवा पर भारी निर्भरता है। लेकिन बस नहीं चलने से उन्हे भारी राशि अदा करके टैक्सी या अन्य वाहनों से गोहर पहुंचना पड रहा है। वहीं पर छात्रों, कर्मचारियों व अन्य लोगों को भी लंबाथाच और थुनाग पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं थुनाग से चिऊणी को दोपहर को चलने वाली बस भी इन दिनों बंद है। जिससे दूर दराज के गांवों से आने वाले लोगों की परेशानियां बढ गई हैं। क्षेत्रवासियों ने उपायुक्त मंडी से इन बस रूटों को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की है। इधर, उपायुक्त मंडी ने बस रूटों को बहाल करने के बारे में परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...