Monday 9 September 2013

लाल सिंह देशबन्धु बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यसमिती सदस्य


मंडी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष डा. संजय पासवान ने हिमाचल प्रदेश से लाल सिंह देश बंधु और नितिन कुमार को प्रशिक्षण संवाद का राष्ट्रिय कार्यसमिती सदस्य और सह प्रभारी मनोनीत किया है। मोर्चा के राष्ट्रिय प्रशिक्षण प्रभारी शांत प्रकाश जाटव ने ई-मेल के माध्यम से मनोनयन की सूचना प्रेषित की है। मनोनयन की पुष्टि करते हुए लाल सिंह देशबंधु ने राष्ट्रिय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। उन्होने बताया कि मोर्चा के विस्तार किये जाने के उदेश्य से प्रशिक्षण संवाद गठित किया गया है। इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनाव में मोर्चे की गतिविधियों एवं समाज में अधिक से अधिक पहुंच बढाने की दिशा में प्रशिक्षण संवाद कार्य करेगा। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण संवाद का विस्तार जिला इकाई तक किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...