Thursday 26 September 2013

टारना स्पोर्टस क्लब का हुआ गठन


मंडी। हिमाचली खेल जगत का मक्का कहे जाने वाले मंडी के गौरव को वापिस लाने के लिए टारना स्पोर्टस कल्ब का गठन किया गया है। कल्ब की औपचारिक घोषणा प्रैस काफ्रेंस में करते हुए अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि हालांकि कल्ब विगत दो वर्षों से खेल गतिविधियां कर रहा है। लेकिन अब कल्ब का पंजीकरण करके इसकी गतिविधियों को सुचारू करने के लिए कल्ब की समिति का गठन किया गया है। उन्होने कहा कि कल्ब का उदेश्य मंडी के खेल जगत के गरिमामय इतिहास को वापिस लाना है। इसके अलावा कल्ब सामाजिक गतिविधियों में भाग लेगा। जिसके लिए अक्तुबर माह में रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कल्ब के महासचिव दीपक ने बताया कि आगामी 11 अक्तुबर से पडडल मैदान में 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता प्रदेश के सबसे अच्छे विकेट कीपर रहे स्वर्गीय देवेन्द्र बर्की की याद में आयोजित की जा रही है। उन्होने बताया कि टारना स्पोर्टस कल्ब के अध्यक्ष भगवंत सिंह सर्राफ हैं। जबकि दिनेश कुमार को प्रधान, देवेन्द्र कौशल वरिष्ठ उपप्रधान, वरूण महंत, विजय खजूरिया उपप्रधान, दीपक महासचिव, उदय भानू, आशीष सह सचिव, देवेन्द्र गौतम कोषाध्यक्ष, समीर कश्यप मुखय सलाहकार, संत राम, धीरज कौशिक, तेजेन्द्र सेन, यशकांत कश्यप सलाहकार और कमल कांत को तकनीकी निदेशक मनोनीत किया गया है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...