Wednesday 13 November 2013

66वां निरंकारी संत समागम 23 से 25 नवंबर तक


मंडी। निरंकारी मिशन का 66 वां संत समागम 23 से 25 नवंबर तक उतरी दिल्ली के बुराडी रोड स्थित निरंकारी चौक संतोख सरोवर में आयोजित होगा। एकत्व के संदेश के साथ सदगुरू बाबा हरदेव सिंह की छत्रछाया में आयोजित होने वाले इस समागम में देश विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। निरंकारी मिशन मंडी के एपीआरओ कुमी राम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कोने-2 से हजारों श्रद्धालु इस समागम में भाग लेंगे। उन्होने बताया कि यह समागम हर प्रांत, भाषा, समप्रदाय और राष्ट्रीयता के लोगों और समस्त मानव समाज का बिना किसी भेदभाव के सममलित होने का सांझा मंच है। हर वर्ष की भांति 400 एकड में फैले मैदान में श्रधालुओं के लिए अस्थाई आवास, शौचालय, स्नानागारों सहित सभी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। समागम के दौरान संतोख सरोवर में पवित्र स्नान के अलावा दोपहर 2 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक संतसंग होगा। जबकि इसके बाद सदगुरू का प्रवचन हुआ करेगा। उन्होने बताया कि समागम का मुखय आकर्षण सेवादल रैली, निरंकारी प्रदर्शनी, शोभायात्रा, निरंकारी साहित्य तथा समागम का विशेषांक एकत्व आदि होंगे।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...