Monday 11 November 2013

सराज कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित


मंडी। कांग्रेस पार्टी ने मंडी जिला के सराज ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसका अनुमोदन किया है और सभी सदस्यों को तुरंत काम संभालने के निर्देश दिये हैं। सराज कांग्रेस का अध्यक्ष जगदीश रेड्डी को बनाया गया है। जबकि उपाध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर, बृज लाल, महेश कुमार, अमर सिंह, दिले राम, नरोतम राम व लक्ष्मी चंद ठाकुर को बनाया गया है। महासचिव के पद पर टेक सिंह, चिरंजी लाल, बुद्धि सिंह, नारद ठाकुर, डोला राम, शेष राम मंडयाल, मदन शर्मा व गीता देवी ठाकुर को तैनाती दी गई है। कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार होंगे, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में खूब राम, उतम राम, केवल राम, लाल सिंह ठाकुर, लाल सिंह, जीवन सिंह, टेक सिंह, चंपा देवी, तपेन्द्र कुमार, मोहन लाल, नारायण सिंह, कुलजीत कौर, रोशन लाल, जगदीश कुमार, ज्ञान चंद, देवराज, ओम प्रकाश व शोभा राम को स्थान मिला है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में तारा ठाकुर, चेत राम, शिव लाल, दलीप सिंह, जवाहर वर्मा, खेम सिंह राणआ, मनी राम, डीडी ठाकुर, विजय पाल सिंह चौहान, शेर सिंह, जैसी देवी, मोहर सिंह, कन्हैया लाल ठाकुर व जय कुमार सेना शामिल हैं। आमंत्रित सदस्य विजय पाल सिंह चौहान ने कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि इस गठन से सराज कांग्रेस एकजुट हुई है और आने वाले 2014 के चुनावों में पार्टी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत हासिल करेगी।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...