Tuesday 12 November 2013

हृदय रोग के उपचार के लिए मदद की दरकार


मंडी। हृदय रोग से ग्रस्त पति के ईलाज के लिए उसकी विवाहिता ने मुखयमंत्री से गुहार लगाई है। वहीं पर विवाहिता ने दानी सज्जनों से भी उचित सहायता की दरकार की है। सदर उपमंडल के ईलाका तुंगल के धडयाणा (सदयाणा) निवासी लाभ सिंह की पत्नी वीना ने मुखयमंत्री वीरभद्र सिंह को पाती लिखकर उनके ईलाज का खर्चा वहन करने की प्रार्थना की है। वीना के मुताबिक उनके पति लाभ सिंह पिछले करीब एक वर्ष से गंभीर दिल के रोग से जूझ रहे हैं। सब तरह की पद्धतियों की दवाएं और ईलाज करवाने के बाद चिकित्सकों ने उन्हे शल्य चिकित्सा करने को कहा है। वीना ने बताया कि वह एक अत्यंत निर्धन दलित परिवार से संबंध रखते हैं और मेहनत मजदूरी के अलावा आमदनी का कोई जरिया नहीं है। उन्होने बताया कि अभी तक का ईलाज तो उन्होने नजदीकी लोगों की सहायता से करवाया है लेकिन अब चिकित्सकों ने शल्य क्रिया कराने की सलाह दी है जिसमें करीब तीन लाख रूपये से अधिक का खर्चा आना है। इतनी बडी राशि का प्रबंध करना उनके बूते का नहीं है। वीना के मुताबिक उनके परिवार का नाम करीब दो साल पहले आईआरडीपी सूचि से काट दिया गया है हालांकि इस बीच परिवार के हालातों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में वीना ने मुखयमंत्री से पति के ईलाज की गुहार लगाई है। वहीं उन्होने दानी सज्जनों से भी उचित सहायता की दरकार की है। लाभ सिंह को ईलाज के लिए मदद करने के लिए वीना को उसके फोन नंबर 88948-58499 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...