Saturday 23 November 2013

नेशनल लोक अदालत में हजारों मामलों का निस्तारण


मंडी। शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत के लिए जिला भर के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। जिला की विभिन्न अदालतों में करीब 2100 मामलों का निस्तारण होने की सूचना है। वहीं पर लाखों रूपये के मुआवजे और चैक संबंधी मामलों के समझौते भी हुए हैं। नेशनल लोक अदालत के इस आयोजन के लिए उच्च न्यायलय के न्यायधीश वी के शर्मा विशेष तौर पर जिला एवं सत्र न्यायलय में मौजूद रहे। जिला एवं सत्र न्यायधीश एस सी कैंथला ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आहवान पर शनिवार को जिला भर की सभी अदालतों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत के लिए जिला के सभी न्यायलयों से करीब 1800 मामले चिन्हित किये गए थे। उन्होने बताया कि यह लोक अदालत समझौता किए जाने योगय आपराधिक मामले, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत चैक के मामले, मोटर वाहन दुर्घटना ट्रिब्युनल, वैवाहिक, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, दीवानी मामले, राजस्व विवाद, मोटर वाहन चालान और मनरेगा आदि विषयों से संबंधित मामलेनिपटाए गए। जिसके लिए जिला एवं सत्र न्यायलय में 9 बेंच गठित किये गये थे। वहीं पर उपमंडलों में भी बेंच गठित करके मामलों का निस्तारण किया गया। सुबह से ही जिला एवं सत्र न्यायलय परिसर में अपने मामलों के निस्तारण के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। लोगों में इस लोक अदालत के तहत अपने मामलों को सुलझाने के लिए भारी उत्साह देखा गया। खासकर मोटर चालान के मामलों में लोगों ने बढ चढ कर भाग लिया। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से इस मौके पर लोगों के लिए चाय पान की व्यवस्था भी की गई थी।
पिक्चरः हेम सिंह ठाकुर

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...