Sunday 15 April 2012

केन्द्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह के दौरे ने किया नए रक्त का संचारः युकां

मंडी। केन्द्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का सरकाघाट, धर्मपूर तथा जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा पूरी तरह सफल रहा है और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है। यह बात मंडी संसदीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजू डोगरा, सुंदरनगर विधानसभा युकां के अध्यक्ष अजय मोदगिल, बल्ह विधानसभा युकां के अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, मंडी सदर विधानसभा के युकां अध्यक्ष रविन्द्र ठाकुर, जोगिन्द्रनगर विधानसभा युकां अध्यक्ष संजय ठाकुर, धर्मपूर विधानसभा युकां अध्यक्ष रितेश, सराज विधानसभा युकां के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सरकाघाट विस युकां अध्यक्ष अनिल शर्मा, युवा कांग्रेसी नेता योगेश शर्मा गोल्डी, अखिल गुप्ता, सचिन वर्मा, राकेश कुमार, यशवंत सिंह, सीमा ठाकुर, अभिजीत डोगरा, हितेश्वर ठाकुर आदी युवा नेताओं ने इस दौरे को सफल बनाने के लिए पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पाल ठाकुर और चन्द्रशेखर को बधाई दी है। इस दौरे से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में केन्द्रीय मंत्री नए रक्त का संचार कर गए हैं। युकां नेताओं ने उन कांग्रेसी नेताओं को भी लताडा जो अपना कद देखे बिना केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इन नेताओं ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह को किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। वह पिछले 50 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे हैं और हिमाचल में कांग्रेस के एकमात्र लोकप्रिय नेता हैं।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...