Wednesday 23 January 2013

भाजपा नाचन मंडल के चुनाव 25 जनवरी कोः देशबंधु


मंडी। भाजपा नाचन मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के चुनाव 25 जनवरी को मयांह माता मंदिर बासा (खयोड) में होंगे। भाजपा नाचन मंडल चुनाव प्रभारी लाल सिंह देशबंधु ने बताया कि नाचन मंडल के चुनाव में प्रथम चरण में 101 पोलिंग बूथों के चुनाव पुरे करवा लिये गए हैं। जबकि दूसरे चरण में अब मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी के चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होने बताया कि मंडल समिति के चुनाव में भाजपा संविधान की धारा 14(ख) के अनुसार मंडल समिति में एक मंडल अध्यक्ष और 45 सदस्य चुने जाएंगे। बंधु ने बताया कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। जबकि 3 पद अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। चुनाव प्रभारी ने बताया कि मंडल समिति के चुनाव में केवल 3 वर्ष या उससे अधिक समय से सक्रिय सदस्य ही उममीदवार हो सकते हैं। उन्होने बताया कि 101 बूथों के निर्वाचित अध्यक्ष ही समिति के चुनाव में मतदान करेंगे। बंधु ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत 25 जनवरी को 11 बजे से 1 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे और 2 से 3 बजे तक छंटनी की जाएगी जबकि 3 से 4 बजे तक नाम वापसी होगी। आम सहमती बनने पर परिणाम उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि अगर जरूरत हुई तो 26 जनवरी को प्रात: 11 बजे से 2 बजे तक मतदान करवा कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...