Monday 14 January 2013

प्रदेशाध्यक्ष बनने पर सुक्खू को बधाई दी


मंडी। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर जिला कांग्रेस के लीगल सेल ने उन्हे बधाई दी है। सुक्खू को प्रदेशाध्यक्ष के पद से नवाजे जाने पर लीगल सेल के जिला संयोजक राजेश शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और सदर लीगल सेल के संयोजक प्रेम सिंह राणा व लीगल सेल बल्ह एवं नाचन के संयोजक रूपिन्द्र सिंह मिन्हास ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि सुक्खू ने छात्र राजनिती के दौरान से ही एनएसयूआई के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को सींचना शुरू कर दिया था। उन्होने कहा कि सुक्खू ने यह मुकाम कडी मेहनत से सुनिश्चित किया है। उन्होने कहा कि सुक्खू को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...