Thursday 22 December 2011

खाद्य सुरक्षा बिल लाने का स्वागत किया


मंडी। हि. प्र. खेत किसान मजदूर कांग्रेस के संयोजक व जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेन्द्र पाल ठाकुर ने खाद्य सुरक्षा बिल लाने पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आभार व्यक्त किया है। प्रेस को जारी बयान में उन्होने कहा कि जहां मनरेगा जैसे कानून से कांग्रेस सरकार ने लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है वहीं पर खाद्य सुरक्षा बिल लाने से अब भारत का कोई भी नागरिक भूखा नहीं सोएगा। उन्होने कहा कि आने वाले समय में यह दोनों कानून देश को विकसित करने में इतिहास रचेंगे। उन्होने कहा कि वीरवार को संसद में लोकपाल विधेयक रखने से कांग्रेस ने साबित किया है कि भ्रष्टाचार के मुददे पर वह कितना संजीदा है। जहां आरटीआई से भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है वहीं लोकपाल से भ्रष्टाचार के मामलों में सजगता से जांच होगी। इसके अलावा सिटीजन चार्टर बिल के पेश होने से आम लोगों के काम समयबध तरीके से होंगे। उन्होने कहा कि भाजपा सिर्फ ड्रामा करती है। यूपीए के इन कदमों से भाजपा के अस्तित्व को खतरा हो गया है। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की जनविरोधी नितियों से त्रस्त है। उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाïवों में कांग्रेस रिकार्ड तोड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...