Friday 2 November 2012

राजेन्द्र मोहन ने धर्भपुर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया जातिसूचक शब्द कहने का आरोप


मंडी। जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र मोहन ने धर्मपुर विस क्षेत्र में भाजपा समर्थकों द्वारा उन्हे जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। उन्होने इस बारे में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत की है। वीरवार को प्रेस वार्ता के दौरान उन्होने बताया कि वह बीती शाम क्षेत्र की टिहरा पंचायत के स्कोटा गांव में लोगों से मिलने के बाद वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने जिनकी अगुवाई सेना में मेजर बताने वाला एक व्यक्ति कर रहा था ने सडक को बांस के डंडों और पत्थरों से रोक रखा था। जब उनका वाहन वहां पर रूका तो उक्त मेजर व उसके साथियों ने गाली गलौच शुरू कर दी। जब राजेन्द्र मोहन ने उन्हे अपनी पहचान बताई तो उक्त लोगों ने उन्हे जातिसूचक शब्दों से संबोधन किया और करीब दो घंटे तक सडक को बंद रखा। राजेन्द्र मोहन ने बताया कि उक्त लोगों ने उन्हे धमकी दी कि अगर दोबारा इस तरफ आए तो वापस नहीं जाओगे। घटना के दौरान ही स्थानिय गांव का शनि भी वहां पहुंचा। आरोपियों ने उसे भी थप्पड मारकर जाति सूचक शब्द कहे। राजेन्द्र मोहन ने बताया कि धर्मपुर क्षेत्र में जंगल राज चल रहा है। हालांकि उन्होने मौकास्थल से ही पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई। लोगों के वहां पहुंचने पर उन्हे आरोपियों के चंगुल से छुडाया गया। जिसके बाद वह वापिस लौट सके। राजेन्द्र मोहन ने अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने की मांग की है। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ने शिकायत को आवश्यक कार्यवाही के लिए सरकाघाट को प्रेषित किया है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...