Friday 2 November 2012

महेन्द्र सिंह के मंडी दौरे को कांग्रेस ने फ्लाप बताया


मंडी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता तरूण पाठक ने महेन्द्र सिंह के मंडी दौरे को फलाप बताया। उन्होने कहा कि महेन्द्र सिंह घर्मपुर विस क्षेत्र व बाहर से लोगों को साथ लेकर प्रचार के लिए लाये थे। ये दौरा उनकी बौखलाहट का परिचय देता है जो पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुखराम के चंद्रशेखर के पक्ष में प्रचार करने से पैदा हुई है। इस दौरे में पं. सुखराम ने धर्मपुर की जनता को बताया कि उन्होने कैसे महेन्द्र सिंह को जमीन से उठा कर बुलंदियों तक पहुंचाया। लेकिन महेन्द्र सिंह एहसान फरामोश रहा है। पं सुखराम का धर्मपुर में कहना था कि उन्होने जो पौधा धर्मपुर में लगाया वह अब विषैले फल देने लगा है। इसी बौखलाहट में महेन्द्र सिंह 100 गाडियों का काफिला जिसमें क्षेत्र से बाहरी लोग शामिल थे लेकर मंडी आए और उनके साथ ही वापिस लौट गए।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...