Friday 2 November 2012

निरंकारी संत समागम के लिए सैंकडों जत्थे दिल्ली रवाना...


मंडी। निरंकारी के दिल्ली में आयोजित हो रहे संत समागम में प्रदेश भर के सैंकडों जत्थे दिल्ली रवाना हो रहे हैं। मिशन के सहायक जन संपर्क अधिकारी कुमी राम ने बताया कि 65 वां निरंकारी संत समागम हर वर्ष की भांती इस साल भी 3,4 और 5 नवंबर को दिल्ली में होने जा रहा है। इस समागम में देश भर से ही नहीं अपितु पूरी दुनिया से घर्म प्रेमी सममलित हो कर आनंद और ज्ञान प्राप्त करते हैं। उन्होने बताया कि समागम में लाखों लोगों का जनसमूह एकत्र होता है जिससे जाहिर होता है कि अध्यामिकता अब जन साधारण की जरूरत बन चुकी है। कुमी राम ने बताया कि प्रदेश की विभिन्न शाखाओं से सैंकडों सेवादल के जत्थे दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...