Monday 10 June 2013

प्रतिभा सिंह सवा सात करोड रूपये की संपति की मालिक


मंडी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह करीब सवा सात करोड रूपये की चल अचल संपति की मालिक हैं। जबकि उनके पति वीरभद्र सिंह के नाम करीब साढे 27 करोड से भी अधिक की चल अचल संपति है। नामांकन के साथ दाखिल किये गए शपथ पत्र के अनुसार प्रतिभा सिंह रामपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता हैं और रामपुर के पदम पैलेस की स्थाई निवासी हैं। उन्होने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ से बी ए की है। प्रतिभा सिंह के खिलाफ अदालत में कोई मामला लंबित नहीं है। उनके खिलाफ किसी मामले में अदालत द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया है और न ही किसी मामले में उन्हे सजा हुई है। प्रतिभा सिंह के पास 25000 रूपये और उनके पति वीरभद्र सिंह के पास 1,00,000 रूपये की नकदी है। प्रतिभा सिंह के 15 बैंक खातों, शेयरों, भारतीय जीवन बीमा निगम पालिसी और आभुषणों के रूप में 6,47,27717 रूपये की चल संपति है। वीरभद्र सिंह के पास 15 बैंक खातों, एलआईसी पालिसी व वाहनों के रूप में 8,21,63,383 चल संपति है। प्रतिभा सिंह के पास सराहन में 00-01-23 हैक्टेयर जमीन है जिसकी कीमत करीब 30 लाख है। उन्होने जमीन को विकसित करने की लिए 50 लाख रूपये खर्च किया है। इस जमीन की अब बाजारी कीमत करीब 80 लाख है। जबकि वीरभद्र सिंह के पास करीब 19.48 करोड रूपये की अचल संपति है। प्रतिभा सिंह को करीब डेढ करोड की देनदारी है। जबकि वीरभद्र सिंह को 2,43,47,712 रूपये की देनदारी है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...