Monday 3 June 2013

करोड की संपती के मालिक हैं जयराम ठाकुर


मंडी। लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयराम ठाकुर करीब एक करोड रूपये से भी अधिक की चल अचल संपति के मालिक हैं। जयराम ठाकुर ने नामांकन के साथ अपनी संपती का हवाला देते हुए शपथ पत्र दायर किया है। शपथ पत्र के मुताबिक जयराम ठाकुर मंडी जिला की थुनाग तहसील के तांदी गांव से संबंध रखते हैं। जयराम ठाकुर व उनकी पत्नी के वर्ष 2011-12 के आयकर रिर्टन के आधार पर उनकी आमदनी क्रमश: 8, 12,331 और 11,69,797 है। जयराम ठाकुर के खिलाफ किसी तरह का कोई मामला अदालत में लंबित नहीं है और न ही उन्हे किसी मामले में सजा हुई है। जयराम ठाकुर के पास 58,000 रूपये, उनकी पत्नी के पास 39,000 रूपये और बच्चों के पास क्रमश: 8000 और 6000 रूपये की नकद राशि है। इसके अलावा उनके विभिन्न बैंकों के 11 खातों में करीब 28 लाख रूपये जमा हैं जबकि उनकी धर्मपत्नी के विभिन्न खातों में करीब साढे 20 लाख रूपये की राशि जमा है। जयराम ठाकुर की करीब 50,000 रूपये के अपने तथा करीब 40,000 रूपये की राशि के डिबेंचर धर्मपत्नी के नाम पर हैं। इसके अलावा उनकी अपनी एलआईसी में 50 हजार, पत्नी के 40,200 रूपये और बेटियों प्रियंका और चंद्रिका के नाम पर एक लाख 14 हजार रूपये की राशियां जीवन बीमा निगम में दोनों के नाम पर जमा है। जयराम ठाकुर ने वर्ष 1998 में करीब दो लाख रूपये की मारूती कार, वर्ष 2008 में 9,85,000 रूपये की स्र्कोपियो कार और वर्ष 2011 में 11 लाख की कीमत की एलट्रांटा कार खरीदी है। जयराम ठाकुर के पास 30,000 रूपये की दो सोने की अंगुठियां हैं जबकि उनकी धर्मपत्नी के पास 200 ग्राम सोना जिसकी 80,000 रूपये बताई गई है। इस तरह जयराम ठाकुर के पास 52,24,295 रूपये तथा उनकी धर्मपत्नी के पास 23,50,718 रूपये की चल संपति है। जयराम ठाकुर के पास 5224295 रूपये व उनकी धर्मपत्नी के पास 2350718 रूपये की चल संपति और 1,43,000 रूपये की अपनी और 67579 रूपये की अचल संपति है। अपनी अचल संपति को विकसित करने के लएि करीब 10 लाख रूपये जबकि उनकी धर्मपत्नी ने करीब 15 लाख रूपये की राशि खर्च की है। जिससे इस अचल संपति की कीमत करीब 25,50,000 रूपये और उनकी धर्मपत्नी की संपति की कीमत 56,75,792 रूपये है। उनकी सरकार को करीब11,22,225 रूपये की देनदारी है। जबकि बैंक व वितिय संस्थानों को उन्होने 9 लाख रूपये की अदायगी करनी है। उनकी पत्नी को भी बैंक को 4,12,295 रूपये की अदायगी करनी है। जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा पास की है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...