Saturday 27 August 2011

मिडिएशन सेंटर का उदघाटन शनिवार को


मंडी। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायलय के वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमुर्ति आर बी मिश्रा शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायलय में मंडी जिला के मिडियेशन सेंटर का उदघाटन करेंगे। मिडियेशन कमेटी के पैर्टन इन चीफ न्यायमुर्ति मिश्रा दोपहर बाद सायं 4 बजे न्यायलय परिसर में बनाए गए मिडियेशन सेंटर का उदघाटन करेंगे। जिला एवं सत्र न्यायधीश वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश लीगल सर्विसेज अथारटी के सदस्य सचिव जे एस महनतान और प्रदेश उच्च न्यायलय के मिडियेशन सेंटर के समन्वयक सी बी बारोवालिया भी मौजूद होंगे। उन्होने बताया कि मंडी और कुल्लू जिलों में नियुकत किए गए मिडियेटरों के प्रशिक्षण के लिए 3 सितंबर से 8 सितंबर तक जिला न्यायलय परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। नियुक्त किए गए मिडियेटरों का प्रशिक्षण पहले से प्रशिक्षित मिडियेटर करेंगे। उन्होने बताया कि मंडी के मिडियेशन सेंटर के लिए अधिवक्ता डी सी शर्मा, अमर चंद वर्मा, ललित कपूर, समीर कश्यप, दिग्विजय सिंह कटोच, दिनेश शर्मा, प्रेम सिंह ठाकुर, एम एल शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, एम पी सहगल, हेमन्त कपूर, टी आर पठानिया, तारा चंद शर्मा, गीतांजली शर्मा और राजेश शर्मा को मिडियेटर के तौर पर नियुक्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...