Tuesday 7 January 2014

संतमत सत्संग का ध्यानयोग उत्सव 9-10 मार्च को


मंडी। अखिल भारतीय संतमत सत्संग दिल्ली की ओर से यहां के भयुली स्थित विपाशा सदन में 9 और 10 जनवरी को अध्यात्मिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर परम संत महात्मा सुरेश जी के भी उपस्थित रहने की संभावना है। आयोजन की संयोजक समिति के सदस्य के एल मल्होत्रा ने बताया कि ध्यानयोग पर आधारित इस उत्सव में 9 जनवरी सुबह से अखण्ड शांति पाठ शुरू होगा। जिसमें विचार के जरिये ओम शांति का 24 घंटे तक पाठ किया जाएगा। वहीं पर वीरवार सुबह और सायं के सत्रों में ध्यान योगाभयास और इसके सिधांतों पर प्रकाश डाला जाएगा। शुक्रवार को रामधुन, सामुहिक शांति पाठ और श्रधांजली का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि आयोजन में श्रधालुओं के लिए निशुल्क प्रवेश रखा गया है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...