Wednesday 29 January 2014

संगीतकार जयप्रकाश के निधन पर कला प्रेमियों की श्रद्धांजली


मंडी। हिमाचल प्रदेश के प्रतिभाशाली संगीतकार व गायक जयप्रकाश (जेपी) के देहावसान पर कला प्रेमियों ने शोक व्यक्त किया है। सुंदरनगर के रहने वाले जयप्रकाश (40) का बीमारी के कारण इसी सप्ताह नागपुर में देहांत हो गया था। जेपी के नाम से मशहुर जयप्रकाश गायन और वादन दोनों में महारत रखते थे। जेपी ने क्लासिकल, सेमीक्लासिकल, गज़ल, भजन गायन और हरमोनियम व तबला वादन की संगीत साधना अपने गुरू डा. गंगा राम के सानिध्य में प्राप्त की। अपनी गायकी और वादन में उन्होने संगीत के क्षेत्र में खूब यश कमाया और वह संगीत प्रेमियों के दिलों में बसते थे। जेपी के देहांत की सूचना मिलते ही संगीत के क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई है। प्रदेश भर से उन्हे शोक संदेश प्रेषित किये जा रहे हैं। जयप्रकाश के निधन पर समीर कश्यप, इंद्र पाल सिंह इंदू, उमेश भारद्वाज, कपिल शर्मा, नवनीत शर्मा, प्रत्युष गुलेरी, राकेश कुमार, विनायक शर्मा, संजीव कौशल, जितेन्द्र रघुवंशी, चेत राम, रितेश चौहान, रवि कुमार सांखयान, शशी भूषण पुरोहित, रजनी बाला, शैलेष दीक्षित, संगीता कौशल, भूपेन्द्र जमवाल भूपी, दिनेश चौधरी, रविन्द्र राणा, नवीन कुमार, शशी कांत द्विज, विजय शर्मा, रमेश चोपडा, यजनीश कुमार, गुरबचन सिंह, मुनीश ठाकुर, मनीश शर्मा, संजीव शर्मा, संजय ठाकुर, प्रियव्रत कश्यप, संदीप सांखयान, अरूण जान सिंह, विनोद कुमार भावुक, राकेश कुमार, रूपेश परमार, सतीश कुमार जस्पा, राजतिलक शर्मा, शिव शर्मा, नारायण ठाकुर, नरेन्द्र ठाकुर, जय कुमार भारदवाज, अरूण शर्मा, अदीप सोनी, नवीन शर्मा, सुरेन्द्र ठाकुर, प्रवीण भारद्वाज, अशोक शर्मा, प्रकाश ठाकुर, जय वर्धन, मनीष कपूर, लवण ठाकुर, यशकांत कश्यप, बलविन्द्र सोढी, हंसराज सैनी, शमीम शेख, मंजू, बिट्टू, तरूण नीकू, शैलजा शर्मा, नरेन्द्र ठाकुर, ज्योति बिष्ट, सन्नी कश्यप, पारस वैद्या और राजेश जोशी ने उन्हे विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...