Wednesday 8 January 2014

युकां ने फूंके अनुराग धूमल और जेटली के पुतले


मंडी। राजा वीरभद्र सिंह के उपर भाजपा दवारा लगाए गए झूठे आरोपों से बिफरी युवा कांग्रेस ने मंडी जिला मुखयालय में अनुराग धूमल और जेटली के पुतले जलाए। मंडी संसदीय क्षेत्र युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में गांधी भवन में जिला स्तरीय युकां पदाधिकारियों की बैठक की गई। जिसे संबोधित करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुखयमंत्री प्रेम कुमार धूमल व उनके सपुत्र अनुराग ठाकुर अपनी डुबती राजनैतिक साख को बचाने के लिए राजा वीरभद्र सिंह के उपर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगा रहे हैं। लोकसभा चुनाव की आहट सुनते ही अनुराग धूमल बौखला गए हैं। ऐसे में जब हिमाचल के भोले भाले लोगों को ठगने के लिए कोई रास्ता न दिखा तो पहले की तरह इस बार भी झूठ के सहारे अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने लग गए। प्रदेश सरकार जब भाजपा कार्यकाल के काले चिट्ठे खोलने लगी तो भाजपा के आला नेताओं की नींद उडने लगी। एचपीसीए की चल रही जांच से घबरा कर अनुराग ठाकुर ऐसी घटिया हरकतें कर रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्व में भाजपा के इन नेताओं दवारा दो बार राजा वीरभद्र सिंह के उपर ऐसे झूठे आरोप लगाए गए। लेकिन हिमाचल के इस जननायक का दामन हर बार पाक साफ निकला। जैसे-2 एचपीसीए की जांच तेज होने लगी धूमल और उनके पुत्र अपने आप को इस जांच में घिरता देख राजा वीरभद्र सिंह के उपर लांछन लगाने लगे। युवा कांग्रेस ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि राजा वीरभद्र सिंह की अटूट लोकप्रियता से घबरा कर भाजपा ऐसे झूठे हथकंडे अपना रही है। इन्होने कहा कि पूर्व मुखयमंत्री के सुपुत्र अरूण धूमल और अनुराग धूमल की संपति की जांच की जाए। जिन्होने भाजपा कार्यकाल में हिमाचल के भोले भाले लोगों की करोडों रूपये की जमीन कौडियों के भाव बेच दी। इन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों के नाम पर ठगी करके करोडों रूपये की जमीन दूसरे राज्यों के बडे व्यापारियों को बेच डाली। एचपीसीए के अध्यक्ष के रूप में लंबे समय से हिमाचल प्रदेश के नौजवानों के साथ खिलवाड कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट टीम में दूसरे राज्यों के खिलाडी खेल रहे हैं। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला मुखयालय में राजा वीरभद्र सिंह के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की तथा चौहट्टा बाजार में अनुराग धूमल और अरूण जेटली के पुतले जलाए। इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पुर्ण चंद ठाकुर, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष हरेन्द्र सेन, युकां महासचिव अजय मोदगिल, सदर मंडी युकां अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, अखिल गुप्ता, मोहित ठाकुर, राकेश कुमार, यादविंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, यशकांत कश्यप, अभिजीत डोगरा सहित सैंकडों कार्यकर्ता मौजूद थे। जारीकर्ता- अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष, मंडी संसदीय क्षेत्र, युवा कांग्रेस।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...