Wednesday 1 January 2014

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंकने का विरोध किया


मंडी। कांग्रेस कार्यकताओं ने भाजयुमो द्वारा मुखयमंत्री का पुतला फूंकने पर बुधवार को मंडी में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मंडी शहर में जुलूस निकाल कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। इसके बाद आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कृषि उत्पाद मंडी समिती के अध्यक्ष हरेन्द्र सेन ने कहा कि भाजयुमों दवारा मुखयमंत्री का पुतला फूंकने से उनकी हताशा का पता चलता है। वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता को देख कर भाजपा बौखला गई है। उन्होने कहा कि चंद महीनों बाद होने वाले लोकसभा के चुनावों में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें जीतेगी। जिसका जीता जागता उदाहरण मंडी लोकसभा के उपचुनाव में भारी जीत हासिल करना है। कांग्रेस सरकार के एक साल पूरा होने पर हमीरपूर में भारी जनसमूह उमडने से भाजपा हताशा में है। प्रदेश में वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता है तभी उन्हे जनता ने 6 बार मुखयमंत्री बनाया है। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष नारायण सिंह गुलेरिया, युकां अध्यक्ष रविन्द्र सिल्ही, एपीएमसी निदेशक दीपक पठानिया, यशकांत कश्यप, आकाश शर्मा, गोल्डी, डीकन राणा, लाभ सिंह, ओम प्रकाश सैणी, लक्की व कांग्रेस तथा युकां कार्यकर्ता शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...